नेपाल की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से वो जानबूझकर कुछ ऐसे काम कर रहा है। जिससे भारत को विवाद के लिए उकसाया जा सके। नेपाल ये सब चीन के कहने पर कर रहा है सभी जानते हैं। यही कारण है कि, नेपाल के पीएम केपी ओली शर्मा का विरोध उन्हीं के देश के नागरिक कर रहे हैं। इस बीच नेपाल के पीएम ने एक बड़ा बयान देकर एक न्या विवाद खड़ा कर दिया है।
भारत ने नेपाल से कहा है कि वह भारतीय क्षेत्र कालापानी लिम्पियाधुरा , लिपुलेख और गुंजी में अपने नागरिकों की अवैध आवाजाही को रोके। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में नेपाली प्रशासन को लिखे पत्र में भारतीय अधिकारी ने कहा कि नेपाली लोग समूह में अवैध तरीके से इन क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के लिए परेशानी पैदा होगी।
अपने जवाब में नेपाली अधिकारियों ने कहा कि कालापानी, लिम्पियाधुरा और गुंजी में उसके नागरिकों की आवाजाही स्वाभाविक है क्योंकि ये क्षेत्र नेपाल से संबंधित हैं। इधर, बढ़ते तनाव के बाद इंडो नेपाल बार्डर एसएसबी जवानों ने अपनी सतर्कता को और भी बढा दिया है। दरअसल, बदले हालात में नेपाल की ओर से बार बार ऐसी गतिविधियां की जा रही है, जिनसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी पैदा हो रही है।
https://www.bharatkhabar.com/unlock-3-guideline-night-curfew-over-gym-open/
नेपाल ने जिस तरह से भारत के हिस्सों के पहले अपना बताकर नया नक्शा जारी किया और फिर इन्हीं इलाकों मे अपने अवैध लोगों को भेज रहा है। उससे नया विवाद खड़ा होता जा रहा है। भारत ने नेपाल की इन सभी हरकतों पर नजर बनाई हुई है। और नेपाल हो या चीन से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।