featured दुनिया

बाढ़ में डूब गया रेगिस्तान, सउदी अरब में बारिश की तबाही आपको हैरान कर देगी..

saudi 1 बाढ़ में डूब गया रेगिस्तान, सउदी अरब में बारिश की तबाही आपको हैरान कर देगी..

सावन के महीनें के साथ बरसात का मौसम चल रहा है। दुनिया के कई हिस्सों से बारिश से आयी बाढ़ की आफत देखने को मिल रही है। देश हो या विदेश सभी कोरोना के साथ-साथ बरिश के कहर से लड़ रहे हैं। लेकिन इस दौरान चौंकाने वाली खबर तब सामने आयी जब दुनिया में रेगिस्तान के लिए मशहूर सउदी अरब पानी में डूब गया।

saudi 2 बाढ़ में डूब गया रेगिस्तान, सउदी अरब में बारिश की तबाही आपको हैरान कर देगी..
आपको बता दें, सऊदी अरब अपने रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। अचानक आयी बाढ़ ने सभी को सकते में डाल दिया है।सऊदी अरब के पश्चिमी शहर में स्थित तैफ शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। सड़कों पर पानी भर गया। पानी भर जाने के वजह से बहुत सी गाड़ियां पानी फंस गई तो बहुत सी डूब गईं।

https://www.bharatkhabar.com/britain-fears-russian-star-wars-weapon/

लोगों के घरों में पानी भर गया। बाढ़ की तबाही की वीडियों और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सउदी में इत तरह बारिश कम ही होती है। अचानक हुई बारिश ने सभी को चौंका दिया है। फिलहाल सउदी के इस शहर में राहत बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Related posts

अफगानिस्तान में सेना के अभियान में 43 आतंकी मारे गए

bharatkhabar

फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

Rahul

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता सहित 3 लोग गिरफ्तार, 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

mahesh yadav