Breaking News featured दुनिया देश

फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

2020 92020091016582702909 0 news large 9 फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

अफगान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से हर कोई निकलना चाहता है। इसी के चलते सभी देश अपने – अपने नागरिकों को वहां से निकालने में लगे हुए हैं। ताकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

 

अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तार पर पुलिस का बयान, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया प्रेसनोट

 

 

Florence Parly 190907 D BN624 0170 48694393657 cropped फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

फ्रांस ने सभी लोगों को निकाला सुरक्षित

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का उनका अभियान पूरा हो चुका है। सुश्री पार्ली ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 

15 अगस्त से शुरू किया था अभियान

सुश्री पार्ली ने जानकारी देते हुए कहा कि “अफगान अभियान, जो कि राष्ट्रपति के आदेश से 15 अगस्त को शुरू हुआ था। वह अब पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि दो सप्ताह से भी कम समय के भीतर, फ्रांसीसी सेना ने करीब तीन हजार लोगों को निकाला है। जिनमें फ्रांस में आश्रय लिए हुए 2,600 से अधिक अफगानी नागरिक शामिल हैं।

 

147359 untitled design 2 फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

आखिरी दल भी हुआ रवाना

फ्रांस के जनरल स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रांसीसी सेना का आखिरी दल शुक्रवार देर रात काबुल से रवाना हो चुका है।

2020 92020091016582702909 0 news large 9 फ्रांस ने अफगानिस्तान में फंसे सभी लोगों को निकाला बाहर, रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने दी जानकारी

 

Related posts

जज का मूड खराब देखकर वकील ने मांगी आगे की तारीख, कोर्ट ने किया मंजूर

Rani Naqvi

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति है ऑनलाइन एजुकेशन, डॉ. नेहर्षि से जानिए इसके फायदे  

Shailendra Singh

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

rituraj