featured देश

देश में कोरोना के ममले 11 लाख के पार, महाराष्ट्र के हालात सबसे खराब

corona virus 7 देश में कोरोना के ममले 11 लाख के पार, महाराष्ट्र के हालात सबसे खराब

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले अब मरीज 11 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले अब मरीज 11 लाख के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं। अब तक की ये मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक का ये संक्रमित लोगों में सबसे बड़ा उछाल है। वहीं 24 घंटे में 543 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 6 लाख 77 हजार 423 संक्रमित लोग ठीक हो चुके है।

बता दें कि इस वक्त देश में सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र के खराब है। महाराष्ट्र में अब तक 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9518 मरीजों की संख्या सामने आई है। 24 घंटे में 258 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इस महामारी के चलते अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 11854 पहुंच चुकी है।

https://www.bharatkhabar.com/nepal-police-shot-at-three-indian-men/

वहीं स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 310455 हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस 128730 है। वहहीं इलाज के बाद 169569 कोरोना संक्रमित मरीजों को घर भेज दिया गया है। ये मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में हालात स्थिर

वहीं बात करें दिल्ली के हालातों की तो और राज्यों के मुकाबले दिल्ली के हालात स्थिर है। दिल्ली में 24 घंटों में 1211 नए केस मिले है। उसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122793 हो चुकी है। वहीं 24 घंटे में 31 मरीजों ने अपनी जान गवाई चली गई है। अब तक कोरोना की वजह से 3628 लोगों ने अपनी जान गावई है।

दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लेकर अच्छी खबर ये है कि बीते एक दिन में 1860 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक दिल्ली में 103134 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब कुल 6031 मरीज एक्टिव है। अब तक होम आइसोलेशन में 8819 मरीज है। वहीं दिल्ली में टेस्ट की दर बढ़ने के बाद 24 घंटे में 5762 RTPCR टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घण्टे में 14444 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां 2250 नए केस सामने आए है। इस वक्त सबसे ज्यादा टेस्ट लखनऊ में किए जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में हर दिन कोरोना के मरीजों का स्तर बढ़ रहा है। रविवार को भी 392 नए केस सामने आए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2250 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 18256 हैं. जबकि 29845 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Related posts

UP Election 3rd Phase Voting: यूपी के 16 जिलों में हुआ 61.61 फीसदी मतदान

Neetu Rajbhar

हरियाणा से आयी दिल खुश कर देने वाली तस्वीरें, पीपीई पहनकर बाल काट रहे नाई..

Mamta Gautam

हर हाल में 25 सितंबर तक लौटेंगे निकाले गए भारतीय कामगार: सुषमा

bharatkhabar