featured मनोरंजन

रणबीर के हमशक्ल का निधन, ऋषि कपूर भी देखकर रह गए थे हैरान

RANBEER KAPOOR रणबीर के हमशक्ल का निधन, ऋषि कपूर भी देखकर रह गए थे हैरान

इस मॉडल को देखकर कई नहीं बोल सकता था कि ये रणबीर कपूर है या जुनैद शाह। लेकिन दुख की खबर है कि जुनैद शाह का निधन हो गया।

मुंबई। इस मॉडल को देखकर कई नहीं बोल सकता था कि ये रणबीर कपूर है या जुनैद शाह। लेकिन दुख की खबर है कि जुनैद शाह का निधन हो गया। बता दें कि इनको देखकर एक्टर ऋषि कपूर भी जनैद को देखकर हैरान रह गए थे। क्योंकि जुनैद हू-बा-हू रणबीर जैसे दिखते थे। जुनैद के मरने की खबर यूसुफ जुनैद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

बता दें कि यूसुफ जुनैद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि जुनैद शाह इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘देर रात हमारे पड़ोसी निसार अहमद शाह का बेटा जुनैद शाह कार्डिएक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़कर चला गया। लोग उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का हमशक्ल बताते थे।’

 

https://www.bharatkhabar.com/these-big-celebrities-including-barack-obama-have-a-keen-eye-on-hackers/

गौरतलब है कि जुनैद शाह, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके चहाने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। जुनैद शाह भी रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को फॉलो करते थे। फैंस के अलावा खुद रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जुनैद शाह की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2007 में जब रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उस समय जुनैद शाह कॉलेज में पढ़ते थे। इस फिल्म से बाद लोग जुनैद को रणबीर कपूर का हमशक्ल बताने लगे। जुनैद शाह ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

Related posts

प्रियंका-निक की सगाई को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे उड़ रहा है मजाक, देखे फनी जोक्स

mohini kushwaha

चेहरे पर लाना चाहते हैं ग्लो, अपनाएं ये आसान तरीके…

Saurabh

IND v AUS 2nd T20: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

Rahul