featured यूपी

कानपुर एनकाउंटर में पुलिस के हाथों विकास दुबे के 2 और साथी मरे

vikas dubey कानपुर एनकाउंटर में पुलिस के हाथों विकास दुबे के 2 और साथी मरे

विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था

नई दिल्ली: विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।

बता दें कि कानपुर पुलिस की टीम गुरुवार सुबह फरीदाबाद में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी। एसटीफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। उसी वक्त पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर होने पर अभियुक्त प्रभात पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायर भी किया, जिसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://www.bharatkhabar.com/in-film-city-vikas-dubey-may-surrender-infront-of-media/

वहीं पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए किए गए फायर में बदमाश प्रभात घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बुधवार को फरीदाबाद पुलिस ने प्रभात को 2 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और इसके पास से 4 पिस्टल बरामद हुए थे, जिसमें 9mm की 2 पिस्टल पुलिस से लूटी हुई थी।

Related posts

खलील अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतने के राज से उठाया पर्दा

Rani Naqvi

रोमांचक मुकाबले में हुई भारत की हार, 31 रनों से  हारी भारतीय टीम

Ankit Tripathi

Avalanche in Afghanistan: नूरिस्तान प्रांत में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत

Rahul