featured यूपी

यूपी पुलिस से बचने के लिए विकास दुबे ने किया हाई प्रोफाइल ड्रामा..

vikas 1 यूपी पुलिस से बचने के लिए विकास दुबे ने किया हाई प्रोफाइल ड्रामा..

कानपुर में पुलिस वालों को मौत के घाट उतारकर यूपी पुलिस से बचता फिर रहे विकास दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने पुलिस से बचने के लिए एक ऐसा प्लान तैयार किया है। जिससे वो मौत से बच सकता है। क्योंकि उसे पता है कि, अगर वो यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसकी मौत पक्की है। इसलिए उसने एक ऐसा प्लान तैयार किया जिससे वो यूपी पुलिस की गोली से बच सकता है।
ताजा जानकारी के अनुसार विकास दुबे नोएडा की फिल्‍म सिटी में मीडिया के सामने आत्‍मसमर्पण कर सकता है। इसके कारण नोएडा फिल्‍म सिटी के बाहर अचानक से फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने जगह को बदल रहा है। कानपुर से क्राइम करने के बाद से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।

vikas kanpur यूपी पुलिस से बचने के लिए विकास दुबे ने किया हाई प्रोफाइल ड्रामा..
ताजा जानकारी के अनुसार विकास दुबे नोएडा के पर्थला गोलचक्‍कर के पास ऑटो में बैठा था। वह ऑटो में बैठे एक-दूसरे शख्‍स से फोन मांगा। युवक ने जब फोन देने से मना कर दिया तो विकास उतर गया। इसके बाद उस युवक ने फेज तीन की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक से फिलहाल पूछताछ कर रही है। ऑटो के नंबर से खोज जारी है। फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि, फोन मांगने वाला विकास दुबे ही है।

अगर विकास दुबे मीडिया के सामने आत्म समर्पण करता है तो वो यूपी पुलिस की गोली से बच जाएगा। और उस पर अन्य दोषियों की तरह की केस चलाया जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/russia-to-submit-unsc-draft-to-keep-1-cross-border-point-in-syria-sputnik-news/
यूपी पुलिस ने विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम रखा हुआ है।

Related posts

शिमला में हादसे का शिकार हुई बस, 28 शव हुए बरामद

Pradeep sharma

कारगिल युद्ध से उचित सबक नहीं ले रहा राजनीतिक तबका: जनरल वीपी मलिक

Trinath Mishra

राहुल का पीएम मोदी पर तंज कहा, खिसियानी बिल्ली अब खम्भा नोचे

kumari ashu