featured मनोरंजन

मैं एक बच्चे को पैदा करना चाहती हूं, लेकिन उसके पापा से शादी नहीं करूंगी, जाने नीना गुप्ता की पूरी कहानी

nina gupta मैं एक बच्चे को पैदा करना चाहती हूं, लेकिन उसके पापा से शादी नहीं करूंगी, जाने नीना गुप्ता की पूरी कहानी

एक लड़की जो दिल्ली में पैदा हुई हिमाचल के लॉरेंस बोर्डिंग स्कूल में पढ़ी। फिर दिल्ली वापस आई। डीयू के दौलत राम कॉलेज से संस्कृत में मास्टर्स किया।

मुंबई। एक लड़की जो दिल्ली में पैदा हुई हिमाचल के लॉरेंस बोर्डिंग स्कूल में पढ़ी। फिर दिल्ली वापस आई। डीयू के दौलत राम कॉलेज से संस्कृत में मास्टर्स किया। M.Phill में एडमिशन लिया। लेकिन मन तो लगता था सिर्फ फिल्मों में। फ़िल्में देखने में, और हीरो-हीरोइनों को देख कर एक्टिंग करने में, पहुंच गई उस दुनिया में, फिल्मों और टीवी सीरियलों में खूब काम किया, सीरियल लिखे और डायरेक्ट भी किए, लेकिन उसको याद रखा जाता है, उसके सबसे साहसी कदम के लिए, विवियन रिचर्ड्स से अफेयर, और बिना शादी किए एक बच्ची को जन्म देने के लिए, ये नीना गुप्ता की कहानी है।

बता दें कि सन 2017 में लोग डिम्पी गांगुली से सवाल पूछते थे कि क्या तुमने शादी से पहले सेक्स किया था? तो 1988 में जब कोई लड़की अपने घर पर कहती। मैं एक बच्चे को पैदा करना चाहती हूं। लेकिन उसके पापा से शादी करने का मेरा कोई ईरादा नहीं है। बच्चे को मैं अकेले ही पालूंगी। सोचिए क्या बवाल हुआ होगा घर में। लेकिन नीना वाकई बहुत हिम्मती थीं। अपने मम्मी-पापा को मनाया समझाया। फाइनली उनके पापा मम्मी मान गए। दोनों ने नीना को हर तरह से सपोर्ट किया।

nina gupta 2 मैं एक बच्चे को पैदा करना चाहती हूं, लेकिन उसके पापा से शादी नहीं करूंगी, जाने नीना गुप्ता की पूरी कहानी

वहीं नीना ने फिल्मों में स्ट्रॉन्ग औरतों के किरदार निभाए। लेकिन असल ज़िन्दगी में वो बहुत शर्मीली हैं। उनको घर में रहकर एक होममेकर जैसी ज़िन्दगी बिताना ज्यादा पसंद है। कैसी रही होगी नीना की अब तक की जर्नी। क्या एक्सपीरियंस होंगे उनके? और फिलहाल वो कहां हैं?

https://www.bharatkhabar.com/corona-eclipsed-years-old-goverment-orbit/

जब नीना प्रेग्नेंट हुईं, मीडिया से उन्होंने दूरी बना ली। 1989 में नीना ने जब मसाबा को जन्म दिया। उसको पालने की ज़िम्मेदारी भी खुद ली। फ़िल्में, कैरियर, डायरेक्शन, लेखन सब चलता रहा। बहुत समय तक उन्होंने बच्चे के पापा का नाम मीडिया में नहीं आने दिया। विवियन रिचर्ड्स बहुत बड़े खिलाड़ी थे। शायद नीना नहीं चाहती थीं कि विव के कैरियर पर कोई असर पड़े। ये उनकी मर्ज़ी थी। नहीं बताना चाहती थीं वो किसी को डेट कर रही हैं।

पेपर में साफ़ था। मसाबा नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी है। नीना और मसाबा एकदम से स्टार बन गईं। विवियन ने भी मान लिया कि मसाबा उनकी बेटी है। वो अक्सर इंडिया आते थे। नीना और मसाबा से मिलते थे। या उनको अपने साथ वेस्टइंडीज़ ले जाते थे।

मसाबा के लिए नीना ही उसके मम्मी और पापा दोनों थी। सिंगल पैरेंट होना बहुत मुश्किल होता है। नीना की लाइफ में भी आईं। उनको शूटिंग के लिए जाना होता था। लेकिन मसाबा छोटी थी। नीना कभी उसको अपने साथ शूटिंग पर ले जातीं। कभी बेबीसिटर के पास छोड़ कर जातीं।

एक इंटरव्यू में नीना ने कहा था। बच्चे को अकेले पालना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कभी मसाबा को ये नहीं लगने दिया। कि अगर उसके पापा साथ नहीं रहते तो ये कोई अजीब बात है। इसलिए मसाबा के लिए भी ये एक रेगुलर सी बात थी। पापा कभी-कभी आते थे। गिफ्ट्स लाते थे, और घुमाने ले जाते थे। मसाबा मुंबई के फेमस नारसी मोंजी स्कूल में पढ़ी। वहां पर ज़्यादातर स्टार्स के बच्चे ही आते हैं। उनमे से बहुतों के पापा-मम्मी अगल रहते थे। या उनका डिवोर्स हो चुका था। इसलिए दोस्तों के बीच भी कभी मसाबा को कुछ अजीब नहीं लगा।

नीना के लिए मसाबा ही उनकी पूरी ज़िन्दगी है। जब मसाबा क्लासिकल म्यूजिक सीखने लन्दन गई थी। नीना को हर वक़्त घबराहट होती थी। नया शहर, अकेली लड़की। लेकिन फिर धीरे- धीरे उन्होंने उस फीलिंग को कंट्रोल कर लिया। मसाबा गुप्ता एक बहुत ही फेमस फैशन डिज़ाइनर हैं। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में उनके ब्रांड के आउटलेट हैं।

खलनायक और ‘चोली के पीछे’ पर बवाल

हमारे घर के पास एक वीडियो पार्लर था. जीतू भैया का। एक वक़्त में उनकी दुकान में सिर्फ यही गाना बजता था। कू कू कू कू, चोली के पीछे क्या है, चुनरी के नीचे क्या है, और जिस अदा से माधुरी थिरकती थीं, उसी के जवाब में नीना भी माधुरी को छेड़ती थीं। गाना बहुत हिट हुआ। आज भी बहुत लोगों को पूरा याद भी होगा। इस गाने ने नीना को स्टार बना दिया। गाने को लेकर बहुत बवाल भी कटा। लोगों का कहना था कि गाना अश्लील और डबल मीनिंग है। नीना के डांस की तारीफ भी बहुत हुई। इस गाने के बाद नीना के पास सारे रोल इसी तरह के आने लगे।

 

Related posts

एटा हादसा : DM आदेश के बावजूद खोला गया स्कूल, होगी सख्त कार्रवाई

shipra saxena

J&K मामले में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब,  इस देश के पास है आतंकवाद का डीएनए

Rani Naqvi

जरूरी सूचना: बिना इंटरनेट के ही आप जान पाएंगे यूपी बोर्ड का रिजल्ट

bharatkhabar