featured देश

सऊदी अरब ने इस साल भारतीयों को हज आने के लिए किया मना, मुख्तार अब्बास नक़वी को किया फोन

HAJ सऊदी अरब ने इस साल भारतीयों को हज आने के लिए किया मना, मुख्तार अब्बास नक़वी को किया फोन

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन ने भारत के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बसा नक़वी को फोन कर सलह दी है।

नई दिल्ली: सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन ने भारत के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बसा नक़वी को फोन कर सलह दी है कि इस साल भारत के लोगों को हज करने के लिए न भेजे। सऊदी अरब की सलह पर मुख्तार अब्बसा नक़वी का कहना है कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से प्रभावित है। वहीं सऊदी अरब में इसका असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत सरकार सऊदी अरब की सलह का सम्मान करती है। हालात और लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि इस भारत से कोई भी व्यक्ति हज को लिए सऊदी अरब नहीं जाएगा।

बता दें कि इसके बाद नकवी ने कहा कि इस साल हज पर जाने के लिए 2 लाक 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं सभी आवेदकों का पूरा पैसा बिना किसी कटौती के उनको वापस किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया आज से हा शुरू कर दी गई है। ये पैसा ऑनलाइन डीबीटी के जरिए आवेदकों के खाते में डाला जाएगा। साल 2019 में भारत से 2 लाख मुस्लमान हज के लिए गए थे जिनमें 50 प्रतिशत महिलाए शामिल थी। वहीं मोदी सरकार ने 2018 में बिना मेहरम महिलओं को हज पर जाने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके तहत अब तक बिना मेहरम के हज पर जाने वाली महिलाएं 3040 हो चुकी है।

https://www.bharatkhabar.com/us-president-donald-trump-suspended-h1-b-visa/

वहीं इस वर्ष भी 2300 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने बिना “मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था। इन महिलाओं को हज 2021 में इसी आवेदन के आधार पर हज यात्रा पर भेजा जाएगा, साथ ही अगले वर्ष भी जो महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा हेतु नया आवेदन करेंगी, उन सभी को भी हज यात्रा पर भेजा जाएगा।

Related posts

भारत की पहली महिला वकील का गूगल ने बनाया डूडल, भारत का बढ़ा सम्मान

Breaking News

आज पूरे देश में मनाया जा रहा करवा चौथ का व्रथ, जाने क्यों सुहागनों के लिए होता है अहम

Rani Naqvi

ड्रग कनेक्शन पर NCB की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी

Samar Khan