featured देश

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंचे, मरने वालों की संख्या हुई 3720

कोरोना वायरस देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंचे, मरने वालों की संख्या हुई 3720

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,25,101 मामले सामने आ चुके हैं।

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,25,101 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 3720 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी हैं। देश में फिलहाल 69,597 एक्टिव केस हैं, वहीं 51,784 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।वहीं गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

अपडेट

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक COVID-19 के 48 नए मामले सामने आए हैं। यहां 2 और लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6542 हो गई है और 155 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 2695 तक पहुंच गए हैं।

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश से आने वाली घरेलू उड़ानों के यात्रियों को 7 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा और उसके बाद 7 दिनों तक उन्हें ङोम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/seeing-indias-daughters-courage-trumps-daughter-was-filled-with-heart-saying-things/

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम से लगभग 917 यात्रियों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन राजस्थान के नागौर के लिए रवाना हुई।

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6654 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,22,101 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 3720 की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,25,101 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 3720 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी हैं।

 

Related posts

कल पांच दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब और यूएई जाएंगे भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे

Trinath Mishra

भारतीय बच्चों को विदेशी दंपति द्वार गोद लेने पर हो पूनर्विचार, सुषमा से बोले सुशील मोदी

Rani Naqvi

लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, जानिए फिर क्या हुआ

Pradeep sharma