featured देश

पाकिस्तानी सेना ने J&K के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की गोलाबारी, 10 वर्षीय लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल

रजौरी पाकिस्तानी सेना ने J&K के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की गोलाबारी, 10 वर्षीय लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने रात भर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में  नियंत्रण रेखा (Line of control) के नजदीक रात भर की गई गोलाबारी में 10 वर्षीय एक लड़की सहित एक परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से मोर्टार का एक गोला मांजाकोट सेक्टर के राजधानी क्षेत्र के लामिबारी गांव में नजीर हुसैन के घर पर गिरा जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि भीषण गोलाबारी के बीच स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी मंज़ूर कोहली के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने दोनों घायलों- 70 वर्षीय रफीक खान और सोनिया शब्बीर को बचाया और जिला अस्पताल राजौरी ले गए। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात पास के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर के अलावा इस सेक्टर के अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रुक-रुक कर कई घंटों तक होती रही। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का पता तुरंत नहीं लग पाया है। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वाले क्षेत्रों में भी गोलाबारी की, जिससे सीमावर्ती निवासियों में दहशत फैल गई। गोलीबारी सुबह चार बजे खत्म हुई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया..

Rozy Ali

एक और सपा सांसद का विवादित बयान, कहा- जनसंख्या कानून से हिंदुओं को होगा नुकसान

Shailendra Singh

LIVE: कोरोना वायरस को टक्कर देने पर भारत की सब जगह चर्चा: पीएम मोदी

Rani Naqvi