देश Breaking News featured छत्तीसगढ़ भारत खबर विशेष राज्य

3 लाख 10 हजार रुपए के गहने की चोरी, पूर्व मंत्रियो के मकान भी सुरक्षित नहीं

stolen 3 लाख 10 हजार रुपए के गहने की चोरी, पूर्व मंत्रियो के मकान भी सुरक्षित नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब पूर्व मंत्रियो के ही बंगले और मकान सुरक्षित नहीं हैं। चाेरों ने नए साल में राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के बंगले को निशाना बनाया है। चोरों ने उनके बंगले में ही गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बंगले में तैनात पीएसओ अपने बैरक में सो रहा था। जबकि उनका भांजा न्यू ईयर पार्टी मनाने गया था। जब वह लौटा तो चोरी का पता चला। इसके बाद सेजबहार थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

न्यू ईयर पार्टी से पूर्व मंत्री का भांजा लौटा तो चोरी का पता चला जानकारी के मुताबिक, सेजबहार क्षेत्र स्थित बैनियान ट्री सोसायटी में महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के घर का है। लता उसेंडी अपने क्षेत्र कोंडगांव गई हुईं हैं। जबकि बंगले में उनका भांजा अकुंश उसेंडी रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की रात अंकुश अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी में शामिल हाेने के लिए गए थे। इस दौरान बंगले के बाहर पीएसओ राजेश की ड्यूटी थी। देर रात वह भी अपने बैरक में जाकर सो गए। इसके बाद रात करीब 2.30 बजे जब अंकुश लौटे तो चोरी का पता चला।

बंगले के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने आराम से एक-एक सामान को खंगाला है। फिलहाल बंगले से सिर्फ 10 हजार रुपए और करीब तीन लाख रुपए के गहने चोरी जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में अंकुश ने बुधवार को पूर्व मंत्री लता उसेंडी को जानकारी दी। उनके निर्देश के बाद अंकुश की ओर से सेज बहार थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Related posts

CBI ने हरिद्वार से 800 करोड़ के लोन घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार किया

Trinath Mishra

70वें जन्मदिन पर नीतीश कुमार ने दी लालू को बधाई, जानिए लालू का राजनीतिक कैरियर

Pradeep sharma

मोदी ने की पन्नीरसेल्वम से मुलाकात, कर सकते हैं गठबंधन

Rani Naqvi