featured Breaking News देश

एलओसी पर फिर पाकिस्तानी गोलीबारी, एक जवान शहीद

Jammu 01 एलओसी पर फिर पाकिस्तानी गोलीबारी, एक जवान शहीद

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की जिससे एक सैनिक शहीद हो गया। पुलिस ने यहां बताया कि शहीद सैनिक की पहचान 6 राजपूत रेजिमेंट के सुदेश कुमार के रूप में की गई है। राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा के तारकुंडी इलाके में पाकिस्तानी फायरिंग में वह शहीद हुए।

jammu-01

इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार सुबह राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “हमारे सैनिकों ने समान क्षमता के हथियारों से प्रतिक्रिया दी। यह गोलीबारी सुबह 8 बजे रुक गई थी।”

Related posts

टी-20 में लंका पर जीत कर व्हाइट वॉश के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

piyush shukla

Tokyo Paralympics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 के पदकवीरों से की मुलाकात

Rahul

हमारे आदर्शों को जनता ने फिर दिया मौका, हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे: मोदी

bharatkhabar