featured यूपी

 मेरठ मोदीपुरम गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रम मंत्री सुनिल भराला का कृपाण भेंट कर स्वागत किया

sunil bharala 1  मेरठ मोदीपुरम गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रम मंत्री सुनिल भराला का कृपाण भेंट कर स्वागत किया

मेरठ। मेरठ मोदीपुरम गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु नानक श्री गुरु नानक देव जी का 550 साला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडित सुनील भराला अध्यक्ष राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार  का सर्वप्रथम गुरुद्वारा कमेटी सरोपा साहिब व कृपाण भेंट कर उनका स्वागत किया। पंडित सुनील भराला जी ने कहा कि गुरु नानक देव जी को सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने के बारे में लोगों को बताया गुरु नानक देव जी से इसी तरह कार्य करने का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि इस अवसर पर बोलते हुए कहा हिंदू धर्म  सिख धर्म ईसाई और मुस्लिम धर्म सभी धर्मों को समानता से देखने वाले  आराध्य गुरु नानक देव जी का स्मरण सभी धर्म के लोग करते हैं। वह हमेशा गरीबों, पीड़ितो व असहाय लोगों  के लिए कल्याण किया करते थे। ऐसा महापर्व है कि जिस प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से पूरा देश और  दुनिया में मन रहा है। हम ऐसे धर्मगुरु आराध्य गुरु के इस पर्व को भंडारा कीर्तन करके धर्म को सिख समाज बढ़ाने का कार्य प्रचार-प्रसार के साथ करता है।

वहीं सुनिल भराला ने कहा कि  हमारी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी धर्मों को एक साथ मानने वाली सरकार है सभी के धर्मों के प्रति आस्था का केंद्र है ऐसी एक ही सरकार है भाजपा सरकार सरदार गुरशरण सिंह दौराला मंडल अध्यक्ष और राजकुमार कौशिक सागर जी मनोज जैन जग्गी जी कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related posts

वक्फ बोर्डों में किए गए भ्रष्टाचार पर की गई कार्रवाई: मुख्तार अब्बास नकवी

Rani Naqvi

12 साल की मासूम को 22 दरिंदों ने 7 महीने तक बनाया अपनी हवस का शिकार

rituraj

मुगलसराय को लेकर राज्यसभा में समाजवादी पार्टी ने किया हंगामा

piyush shukla