Breaking News देश बिज़नेस राज्य

दिल्ली में पड़ रही मंहगाई की मार, पेट्रोल में 25 तो डीजल में 16 पैसे की बढ़त

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, आज पेट्रोल पर 11 पैसे और डीजल पर 23 पैसे की हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। इन दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम 16 पैसे बढ़ गए हैं।

तेल कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि मुंबई में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल की कीमत में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में कच्चे तेल के दाम में चार डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जिसके कारण पांच सप्ताह से ज्यादा समय के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.85 रुपए, 75.56 रुपए, 78.52 रुपए और 75.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.91 रुपए, 68.32 रुपए, 69.13 रुपए और 69.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपए, 77.23 रुपए, 80.21 रुपए और 77.50 रुपए लीटर हो गया था और डीजल क्रमश: 67.49 रुपए, 69.85 रुपए, 70.76 रुपए और 71.30 रुपए लीटर हो गया था। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के जनवरी अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सत्र में शुक्रवार को 62.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि पिछले महीने नौ अक्टूबर को 58.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। इस प्रकार बीते एक महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव चार डॉलर 4.19 डॉलर प्रति बैरल बढ़ा है।

Related posts

मुंबई पुलिस ने पीएमसी घोटाले में पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा को किया गिरफ्तार

Rani Naqvi

सेना के ऑपरेशन में लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

Pradeep sharma

आप सरकार के शिक्षा सुधार सम्बंधी दावे फर्जी : योगेन्द्र यादव

shipra saxena