Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी के बाद केजरीवाल के घर पर भाजपाईयों का प्रदर्शन

bjp pradarshan delhi arvind दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी के बाद केजरीवाल के घर पर भाजपाईयों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। दरअसल मामला था केजरीवाल द्वारा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर एक टिप्पणी करने का। केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में एनआरसी रजिस्टर लागू होगा तो बिहार में जन्मे सांसद को सबसे पहले दिल्ली छोड़ने के तैयार होना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी के अनुसार भारी विरोध के बीच भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए देखा तो उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की का इस्तेमाल किया।

दरअसल रविवार की शाम को दक्षिण दिल्ली के पड़ोस में एक पत्रकार पर हमला करने के बाद मनोज तिवारी ने “घुसपैठियों” को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर केजरीवाल ने कहा: “यदि दिल्ली में NRC (राष्ट्रीय रजिस्टर नागरिक) लागू किया जाता है, तो मनोज तिवारी पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें दिल्ली छोड़ना होगा।

Related posts

ये नाम हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के कैबिनेट में शामिल, बाइडन ने की घोषणा

Hemant Jaiman

मुख्यमंत्री आवास में सीएम रावत ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखण्ड में कौशल विकास की समीक्षा की

Rani Naqvi

कांग्रेस नेता चिदंबरम को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा बिना इजाजत विदेश न जाना

Trinath Mishra