featured राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में झारखंड विधानसभा के एक नव निर्मित भवन का किया उद्घाटन

2019 9largeimg12 Sep 2019 131128107 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में झारखंड विधानसभा के एक नव निर्मित भवन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रांची में झारखंड विधानसभा के एक नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 465 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में इस भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह 11.30 बजे रांची पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने उनकी आगवानी की। प्रधानमंत्री हवाई अड्डा से सीधे झारखंड विधानसभा के नवनिर्मित भवन पहुंचे। यहां उन्होंने नए भवन का उदघाटन किया और विधायकों से मिले। इस मौके पर डाक टिकट जारी किया।

बता दें कि 39 एकड़ में 465 करोड़ की लागत से कूटे में देश का पहला पेपरलेस विधानसभा भवन बनकर तैयार है। ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण की मिसाल और 60 फीसदी हरियाली के बीच ई-विधानसभा के हर विधायक के पास लैपटॉप होगा। 15 प्रतिशत बिजली पार्किंग पर लगे सोलर पैनल से उत्पादित सौर ऊर्जा से पूरी होगी। 57,220 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने भवन पर 37 मीटर ऊंचा गुम्बद (ऐसा देश मे पहला) और झारखंड की कला संस्कृति की झलक खुद में समेटे हुए है। 

वहीं मुख्य गुम्बद पर आदिवासी समुदाय की मूल अवधारणा जल, जंगल और जमीन को स्थानीय सोहराय चित्रकारी से प्रदर्शित किया गया है। दो भागों में 162 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 22 मंत्री कक्ष, 17 विधानसभा समिति कक्ष, मुख्य सचेतक, विधानसभा के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के लिए माकूल प्रबंध किए गए हैं।

Related posts

कोरोना वायरस से कितना खतरनाक है जीका वायरस, जाने देश में कब आया था पहला मामला

Rani Naqvi

Parliament Monsoon Session 2023: आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा, राहुल गांधी करेंगे बहस की शुरूआत

Rahul

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर में दर्ज FIR

mahesh yadav