featured देश

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है

modi ranchi कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा क‍ि जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है। कुछ लोग अंदर चले भी गए हैं। कुछ लोगों ने सोच लिया था कि वे देश के कानून और अदालतों से भी ऊपर हैं। वे अदालत से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। अभी तो यह शुरुआत है। पांच साल बाकी हैं। अभी तो यह ट्रेलर है।

बता दें कि प्रभात तारा मैदान में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंची पीएम ने कहा, ‘अभी तो बहुत से संकल्प बाकी हैं। बहुत परिश्रम बाकी है। पहली बार ऐसा हुआ जब संसद सबसे ज्यादा समय तक चली। संसद के कामकाज का श्रेय सभी सांसदों, सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को भी जाता है। सभी सांसदों और देशवासियों को बधाई।

वहीं पीएम मोदी ने कहा, ‘चुनाव के समय मैंने वादा किया था कि लोगों को कामदार और दमदार सरकार देंगे। एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी। एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीते सौ दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है। हमारा संकल्प है, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का। इसी को देखते हुए पहले 100 दिन में ही आतंक निरोधी कानून को और मजबूत कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि आदिवासी बच्चों के लिए देशभर में 462 एकलव्य स्कूल खोला जा रहा है। इन स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, खेल, स्किल डिवेलपमेंट, स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए भी सुविधाएं होंगी। सरकार हर आदिवासी बच्चे पर हर साल एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करेगी।

पीएम ने साहिबगंज मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक और प्रॉजेक्ट नहीं है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को परिवहन का नया विकल्प देगा। जल मार्ग झारखंड को पूरे देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी जोड़ेगा। इस टर्मिनल से यहां के आदिवासी भाई-बहन, यहां के किसान, अपने उत्पाद अब पूरे देश के बाजारों में और आसानी से पहुंच पाएंगे। जल मार्ग के कारण उत्तर भारत से झारखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों तक अनाज पहुंचाना और भी सरल हो जाएगा।

पीएम ने कहा, ‘झारखंड की पहचान में एक और बात जोड़ने का मुझे सौभाग्य मिला है। आपके झारखंड की नई पहचान बनने जा रही है कि यह वह राज्य है जो गरीब और आदिवासियों के हितों की बड़ी योजनाओं का लॉन्चिंग पैड है। यहीं झारखंड से दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना- आयुष्मान भारत की शुरुआत हुई थी। पूरे देश के करोड़ों किसानों को पेंशन सुनिश्चित कराने वाली प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत भी झारखंड से हो रही है। देश के करोड़ों व्यापारियों और स्व-रोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की शुरुआत भी झारखंड से हो रही है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। यहां उन्होंने नई विधानसभा की इमारत का उद्घाटन किया और इसके साथ ही कई योजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने जिन योजनाओं का उदघाटन किया उनमें से तीन बड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’, ‘खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना’ की शुरुआत की। इसके साथ ही ‘एकलव्य मॉडल विद्यालय’ का भी पीएम ने आगाज किया।

Related posts

एक दिन की राहत के बाद आज फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 20 पैसे हुआ महंगा

rituraj

बिहारः तेजप्रताप यादव के जनता दरबार में परियाद लेकर पहुंची JDU कार्यकर्ता

mahesh yadav

PM से मिलने के बाद नीतीश ने कहा- शरद अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं

Pradeep sharma