Breaking News featured दुनिया देश

पुंछ में लगातार हो रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन, पाकिस्तान की हरकतें हो रहीं तेज

टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन,भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

जम्मू। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।

अधिकारियों ने बताया, कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर में पूर्वाहन साढ़े ग्यारह बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।इस महीने पाकिस्तान सेना की ओर से सीमापार से हुई गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Related posts

कोविड-19 के चलते उत्तराखंड प्रवासियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार तेजी से कर रही कार्य

Shubham Gupta

राज्यपाल लालजी टंडन बोले, गोरक्षकों को गायों के नस्ल सुधार पर भी करना चाहिये कार्य

Trinath Mishra

भोपाल से साध्वी प्रज्ञा लड़ेंगी चुनाव, दिग्विजय सिंह के लिए रास्ता हुआ मुश्किल

bharatkhabar