Breaking News featured दुनिया देश

पाकिस्तान बोला, भारत के नेता राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में हो रही ज्यादती, कांग्रेसी परेशान

article 370 pakistan india पाकिस्तान बोला, भारत के नेता राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में हो रही ज्यादती, कांग्रेसी परेशान

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अब कांग्रेस की नींद हराम कर दी है उसने कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ को दिए प्रस्ताव में कहा है कि भारत के नेता राहुल गांधी ने माना है कि कश्मीर में ज्यादती हो रही है। पाकिस्तान के इस हरकत से कांग्रेसी खेमें में खलबली मच गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल नें कहा है कि पाकिस्तान अपनी झूठ को सच में तब्दील करने के लिए ये हरकतें कर रहा है। राहुल गांधी ने कभी भी इस तरह का बयान नहीं दिया है। उधर राहुल गांधी ने इस मामले में पाक को चेतावनी दी है कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और हम इसे आपस में सुलझा लेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम कश्मीर मसले पर वो नरेंद्र मोदी सरकार के साथ हैं। दुनिया में किसी को संदेह नहीं है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा बने रहेंगे। पाकिस्तान की शैतानी से यह सच नहीं बदलेगा।

Related posts

अमेरिका ने कच्चे तेल के आयात पर छूट देने से खींचा हाथ, भारत-चीन पर पड़ेगा ज्यादा असर

bharatkhabar

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी के बाद केजरीवाल के घर पर भाजपाईयों का प्रदर्शन

Trinath Mishra

13 नवंबर 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आइए जानें

Rahul