Breaking News featured दुनिया देश

पाकिस्तान बोला, भारत के नेता राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में हो रही ज्यादती, कांग्रेसी परेशान

article 370 pakistan india पाकिस्तान बोला, भारत के नेता राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में हो रही ज्यादती, कांग्रेसी परेशान

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अब कांग्रेस की नींद हराम कर दी है उसने कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ को दिए प्रस्ताव में कहा है कि भारत के नेता राहुल गांधी ने माना है कि कश्मीर में ज्यादती हो रही है। पाकिस्तान के इस हरकत से कांग्रेसी खेमें में खलबली मच गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल नें कहा है कि पाकिस्तान अपनी झूठ को सच में तब्दील करने के लिए ये हरकतें कर रहा है। राहुल गांधी ने कभी भी इस तरह का बयान नहीं दिया है। उधर राहुल गांधी ने इस मामले में पाक को चेतावनी दी है कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और हम इसे आपस में सुलझा लेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम कश्मीर मसले पर वो नरेंद्र मोदी सरकार के साथ हैं। दुनिया में किसी को संदेह नहीं है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और हमेशा बने रहेंगे। पाकिस्तान की शैतानी से यह सच नहीं बदलेगा।

Related posts

इस्तांबुल हवाईअड्डा हमला : मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई

bharatkhabar

उत्तर प्रदेशः पहली बार देश के हर गरीब में आशा-विश्वास का संचार हो रहा है-अमित शाह

mahesh yadav

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए ये बड़े नेता

mahesh yadav