Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

यमुना नदी से दिल्ली व आस-पास के लोगों का जीवन आ सकता है संकट में

yamuna river flood यमुना नदी से दिल्ली व आस-पास के लोगों का जीवन आ सकता है संकट में

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। यमुना का जलस्तर 206.08 मीटर तक पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर मंगलवार दोपहर तक नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले क्षेत्रों को खाली कर 14 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यमुना सोमवार रात 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। उत्तर भारत में बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक शहर के निचले इलाकों के 13,635 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। मंगलवार की देर रात तक और अधिक जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। यमुना ने रविवार देर रात 204.5 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ संभावित इलाकों में रह रहे लोगों से दिल्ली सरकार द्वारा मुहैया कराए गए टेंटों में जाने की अपील की। सरकार ने बिजली, पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा से संपन्न 46 राहत शिविरों में 2,120 टेंटों का इंतजाम किया है।

Related posts

डीजी बीएसएफ तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे

Rajesh Vidhyarthi

पंजाब : पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

Rahul

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज को लेकर बड़ा फैसला

Aman Sharma