Breaking News देश भारत खबर विशेष राजस्थान

गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास का पैसा: अशोक गहलोत

ashok gahlot गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास का पैसा: अशोक गहलोत

डूंगरपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और विकास के लिए गांवों को नये सिरे से संवारा जाएगा। डूंगरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 15 हजार किसानों को संबोधित किया। कहा कि मुझे ख़ुशी है कि डूंगरपुर में इतनी बड़ी तादाद में आप लोग इकठ्ठा हुए, मैं आपको दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हर गांव, हर ढाणी, हर झोपडी में कैसे विकास पहुंचे और हम हर व्यक्ति की सेवा कर सकें इसी भावना के साथ हमारी सरकार काम करेगी।
गहलोत बोले कि लोकसभा चुनाव के बाद पहला दौरा डूंगरपुर से शुरू हुआ है। कांग्रेस का आदिवासी समाज से पुराना रिश्ता रहा है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने बन अधिकार कानून बनाया। आदिवासियों को उनका अधिकार मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। सरकार की हर योजना आदिवासियों के लिए हैं। नरेगा ने लाखों लोगों को रोजगार दिया। इसके साथ सीएम ने किसान कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का भी कर्जा माफ हो।

Related posts

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार,

Ankit Tripathi

राशन कार्ड और झोले पर छपी सीएम अखिलेश की फोटो, मचा बवाल

shipra saxena

सच की पड़ताल करने कैराना पहुंची भाजपा की जांच टीम

bharatkhabar