उत्तराखंड Breaking News

हड़ताल से मरीजों पर टूटा कहर, इजाल को दर-दर भटके तीमारदार भी

doctors hadtal हड़ताल से मरीजों पर टूटा कहर, इजाल को दर-दर भटके तीमारदार भी

देहरादून। डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान पूरे जिले के लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, धर ममता से बात होने के बाद भी हड़ताल खत्म करने पर चर्चा हा रही थी संभवत: डाक्टर अब हड़ताल नहीं करेंगे। लेकिन कल हुए हड़ताल में न तो निजी डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और न ही पैथोलॉजी सेंटरों में उनकी जांच हुई।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के आह्वान पर हुई इस हड़ताल में दो घंटे का साथ सरकारी डॉक्टरों ने भी दिया। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया।
बंगाल में डॉक्टर के साथ हिंसा के विरोध और देश में डॉक्टरों की सुरक्षा के सख्त कानून की मांग को लेकर जिले में लगभग 2000 निजी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों का इलाज तो हुआ, लेकिन नए मरीजों को इलाज नहीं मिला। पैथोलॉजी सेंटर बंद रहने की वजह से मरीजों की जांच भी अटकी रही। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में आम दिनों की अपेक्षा भीड़ जमा हो गई। सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में इमरजेंसी में मरीज देखे गए। अस्पतालों में ऑपरेशन किए गए और अन्य क्रिटिकल बीमारियों का इलाज भी जारी रहा।

Related posts

एक किशोर ने पुलिस की चार्जशीट को कोर्ट में दिया चैलेंज, हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को किया तलब

Aman Sharma

बौखलाए पाक ने भारतीय उच्चायुक्त को देश छोड़ने के दिए आदेश

shipra saxena

कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों को किया गया सम्मानित

bharatkhabar