Breaking News उत्तराखंड

यूके में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी से एलर्ट जारी

mausam weather forcost यूके में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी से एलर्ट जारी

एजेंसी, देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

वहीं, पहाड़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

करीब दो डिग्री गिरा पारा

राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह घटकर 38.5 डिग्री रह गया। इसके चलते लोगों को शुक्रवार की तुलना में गर्मी और उसम से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी होने के आसार हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Related posts

पूर्व सैनिक के परिवार से मिले राहुल गांधी : कहा किया गया गलत बर्ताव

shipra saxena

सीएम ने शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए

mahesh yadav

क्या अब बुराड़ी मामला सुलझ जाएगा ?

Breaking News