Breaking News उत्तराखंड

यूके में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी से एलर्ट जारी

mausam weather forcost यूके में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी से एलर्ट जारी

एजेंसी, देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

वहीं, पहाड़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

करीब दो डिग्री गिरा पारा

राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह घटकर 38.5 डिग्री रह गया। इसके चलते लोगों को शुक्रवार की तुलना में गर्मी और उसम से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी होने के आसार हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Related posts

पर्रिकर अमेरिका रवाना, लॉजिस्टिक्स सौदे पर चर्चा संभव

bharatkhabar

सीएम रावत ने भारतीय सेना में चयनित लेफ्टिनेंट मालविका रावत को सम्मानित किया

Rani Naqvi

WTC FINAL 2021: पांचवें दिन का खेल खत्म, NZ पर भारत की 32 रन की बढ़त, रिजर्व डे तय करेगा चैंपियन

Shailendra Singh