featured Breaking News देश

साध्वी प्राची के विवादित बोल, ‘मुसलमान मुक्त भारत’ का दिया नारा (वीडियो)

Sadhvi Prachi साध्वी प्राची के विवादित बोल, 'मुसलमान मुक्त भारत' का दिया नारा (वीडियो)

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर मुसलमानों को लेकर विवादित बायान दिया है। मुसलमान को देश से बाहर निकालने की बात करते हुए विहिप नेता ने कहा कि समय आ गया है कि भारत को मुसलमान मुक्त किया जाए। देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मिशन पूरा हो चुका है और अब देश को मुसलमान मुक्त बनाने का समय है।

(वीडियो साभार)

रुड़की पहुंची साध्वी प्राची ने कई विवादित ब्यान दिए। उन्होंने न सिर्फ शाहरूख खान और आमिर खान पर हमला बोला बल्कि यह तक कह डाला कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने शाहरुख खान पर हमला बोलते हुए कहा कि दो फिल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख को हिंदुओं की याद आने लगी है। ऐसा ही आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल के साथ होना चाहिए।

हालांकि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने साध्वी के इस बयान पल्ला झाड़ लिया है। विहिप ने कहा कि संगठन नहीं चाहता कि मुसलमानों को भारत से निकाल दिया जाए। संगठन का कहना है कि साध्वी प्राची का उससे कोई संबंध नहीं है।

Related posts

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: कहा- पेट्रोल और डीजल के दामों में हुआ गजब का विकास

Aman Sharma

अब कार खरीदने वालों पर है आयकर विभाग की ‘तीसरी आंख’

Rahul srivastava

सोनिया गांधी को लिखा गया पत्र, कांग्रेसियों के शराब सेवन से जुड़ा है मुद्दा   

Shailendra Singh