featured Breaking News देश

भारत में छह परमाणु संयंत्र लगाने में मदद करेगा अमेरिका

Modi US भारत में छह परमाणु संयंत्र लगाने में मदद करेगा अमेरिका

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। पीएम नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग पर पुरानी भागीदारी को नए आयाम देते हुए अमेरिका ने भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण करने का फैसला किया।

Modi US
मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई बैठक में अमेरिकी कंपनी वेस्टिंगहाउस और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए इंजीनियरिंग और साइट डिजाइन का काम शुरू करने पर सहमत हुए। मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि परमाणु संयंत्रों की निर्माण का काम तुरंत शुरू होगा।

भारत ने परमाणु दायित्व मुद्दे को संबोधित किया है और अब रिएक्टर की स्थापना की तैयारियां होनी है। दोनों देश इस अनुबंधात्मक व्यवस्था को जून 2017 तक पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। परियोजना पूरा होने के बाद अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक होगी और इससे भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करेगी।

Related posts

पंडित गया प्रसाद जी महाराज: भक्ती की मिसाल, गिरिराज की तलहटी में झाड़ू लगाते गुजार दिए थे 65 साल

Saurabh

Budget Session 2022 का आज होगा आगाज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

Neetu Rajbhar

मथुरा रिफाइनरी में आयोजित हुआ 36वां फ्लावर शो, 1986 से लगातार हो रहा है इस शो का आयोजन

Rahul