मध्यप्रदेश देश भारत खबर विशेष

गजब: दिव्यांग शिक्षक ने गरीब बच्चों के नाम कर दी सम्पत्ति, देखें दरियादिली का नया कीर्तिमान

divyang teacher student गजब: दिव्यांग शिक्षक ने गरीब बच्चों के नाम कर दी सम्पत्ति, देखें दरियादिली का नया कीर्तिमान

एजेंसी, इंदौर। दिव्यांग शिक्षिका बरसों से गरीब बच्चों को शिक्षा का दान तो कर ही रही हैं, लेकिन अब उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति भी उन्हीं बच्चों के नाम कर दी। वह दोनों पैरों से लाचार और हड्डियों की गंभीर बीमारी के चलते बेहद परेशान हो गई हैं। पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित हो जाने से उन्होंने अपनी संपत्ति व पैसा स्कूल के गरीब बच्चों के नाम कर दिया। यहां तक कि अपनी वसीयत भी तैयार करवा ली और स्कूल के ऐसे छह बच्चों को अपना उत्तराधिकारी तय कर दिया, जो पढ़ाई में अच्छे हैं।
जबरन कॉलोनी के मिडिल स्कूल में कार्यरत शिक्षिका 45 वर्षीय चंद्रकांता जेठवानी ऑस्टिओजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बचपन से ही वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन स्कूल में हमेशा बच्चों की पढ़ाई के लिए समर्पित रहीं। चंद्रकांता विनय नगर स्थित मकान में रहती हैं। आठ महीने पहले घर में गिर जाने से उनके शरीर की छह हड्डियां टूट गईं। उसके बाद वे पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गईं। पलंग से उठने तक में भी सक्षम नहीं हैं। परिवार में अन्य सभी सदस्यों की मौत हो जाने से वे घर में अकेली रह रही हैं।
चंद्रकांता ने हाल ही में अपना मकान, अन्य संपत्ति और बैंक बैलेंस अपने स्कूल के छह बच्चों के नाम कर दिए हैं। करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति के लिए उन्होंने बाकायदा रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर छह बच्चों के नाम अपनी वसीयत बनवाई है। परीक्षा में ‘ए ग्रेड” लाने वाले बच्चों का चयन किया है। इनमें पांच लड़के और एक लड़की है। सभी बच्चों के 18 साल के होने पर उनके हिस्से का पैसा बैंक में जमा किया जाएगा।
घबरा गईं अकेलेपन से
चंद्रकांता के परिवार में माता-पिता और दो बड़े भाई थे। सभी की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी बहन ऊषा मुंबई के गुरुद्वारे में सेवा करती हैं। 24 घंटे में चार बार आकर बाई खानाऔर नित्यकर्म करवाती है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर पर थोड़ा भी जोर पड़ा तो छह-सात हड्डियां और टूट सकती हैं।

Related posts

यूपी पंचायत चुनाव: 2022 पर बीजेपी की नजर, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Aman Sharma

तो सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, आलाकमान से मिलने के बाद बोले- फैसला मंजूर होगा 

Saurabh

लॉकडाउन के दौरान दो महीने से वेतन मिलने पर मध्यप्रदेश में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Rani Naqvi