उत्तराखंड देश भारत खबर विशेष यूपी

डॉक्टर बना लेडी किलर रुड़की से गिरफ्तार, अनदेखी से आहत होकर करने जा रहा था आत्महत्या

crime torchor police murder डॉक्टर बना लेडी किलर रुड़की से गिरफ्तार, अनदेखी से आहत होकर करने जा रहा था आत्महत्या

नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर में लेडी डॉक्टर गरिमा मिश्रा की हत्या का आरोपी डॉक्टर शुक्रवार सुबह रुड़की से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर चंद्रप्रकाश वर्मा (27) को जब पकड़ा गया, वह गंगनगर में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। अपनी अनदेखी से आहत होकर उसने गरिमा की जान ली थी। डॉ वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गरिमा के साथ फ्लैट में रहता था और एकतरफा प्यार करने लगा था, लेकिन गरिमा दूरी बनाने लगी थी। कोचिंग के बाद गरिमा ने अचानक गोरखपुर घर जाने का प्लान बना लिया। इससे वह भड़क गया और हत्या कर दी।

लेकिन मर्डर के बाद वह डिप्रेशन में आ गया था। डीसीपी (क्राइम) डॉ. जी रामगोपाल नायक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि चंद्रप्रकाश उत्तराखंड में देखा गया है। पुलिस टीम शुक्रवार सुबह रुड़की पहुंची तो वह गंग नहर के पुल पर खड़ा होकर लोगों से उसकी गहराई पूछ रहा था, तभी नहर में कूदने से पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

‘मैंने अपनी मोहब्बत का मर्डर कर दिया’
डॉक्टर चंद्र प्रकाश एकतरफा प्यार में पागल था। डॉ. गरिमा मिश्रा का पूरा फोकस करियर पर था। इसलिए वह अपने साथी डॉक्टर को लगातार अनदेखा कर रही थीं। इससे चंद्र प्रकाश के मन में लड़की को खोने का डर सताने लगा। तब उसने मर्डर को अंजाम देने का फैसला कर लिया। वारदात के बाद चंद्र प्रकाश को गलती का एहसास हुआ। उसने मां और बहन को कॉल कर कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है। मैंने अपनी मोहब्बत का मर्डर कर दिया है। मैं खुद भी सुसाइड करने जा रहा हूं।
पुलिस अफसरों ने बताया कि रंजीत नगर में मंगलवार रात 8 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। फिर अपने कमरे में लौटा और कपड़े बदले। बैग में कपड़े रख कर करीब 9 बजे निकल गया। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास एटीएम से 9 हजार रुपये निकाले। आनंद विहार के लिए ऑटो पकड़ा। इस दौरान उसे गलती का एहसास होने लगा। वह बुरी तरह टूट चुका था। करीब 9:15 बजे पटेल नगर से ऑटो में बैठने के बाद से मयूर विहार तक अपनी मां और बहन से मोबाइल पर बात की। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। वह जिससे प्यार करता था, उसका मर्डर कर दिया है। परिवारवालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने फोन बंद कर दिया। -नवभारत टाइम्स

Related posts

जानिए: क्यों यूपी के सीएम योगी के कार्यक्रम से योग गुरु बाबा रामदेव नाराज होकर गए

Rani Naqvi

24 घंटे में सामने आए कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े, देश में अब तक मरीजों का संख्या 566841

Rani Naqvi

मध्यप्रदेश विधानसभा में जीएसटी बिल पास

shipra saxena