भारत खबर विशेष धर्म वायरल शख्सियत

श्रीराम भक्त हनुमान की स्तुति से मिलेगी यह मनमांगी ईच्छा

hanuman jayanti 2019 श्रीराम भक्त हनुमान की स्तुति से मिलेगी यह मनमांगी ईच्छा

संकटों से निवारण में हनुमानजी की स्तुति और उनके मंत्रों का जाप रामबाण प्रयोग माना जाता है। कष्टों से घिरने पर मानव आशाभरी नजरों से उनके उपाय खोजता रहा है। देवी-देवताओं के मंदिरों में शीश नवाता है और कई सारे उपायों को करता है। ऐसे समय देवी देवताओं की शरण में जाने से कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि हनुमानजी की आराधना से बडे से बड़े संकटों से छुटकारा मिल जाता है।

बजरंगबाण के पाठ से शत्रु पीड़ा का होता है नाश
हमुनामजी की आराधना के कुछ खास उपाय हैं, जिनके करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। बजरंगबली की उपासना का सर्वोत्तम उपाय बजरंग बाण का पाठ है। बजरंगबाण का पाठ मानव को एक सुरक्षाकवच प्रदान करता है। इस पाठ के करने से सुरक्षा का अभय मिलता है और शत्रु पीड़ा से छुटकारा मिलता है।
कभी ऐसा भी होता है कि किसी इंसान की किसी से दुश्मनी हो जाती है। वह इस दुशमनी की वजह से बेहद परेशान हो जाता है और हर हालत में इससे छुटकारा पाना चाहता है। या कुछ लोगों के ऐसे शत्रु भी होतें हैं जो उनको पीछे से नुकसान पहुंचाते हैं। उनके कारोबार से जलन रखते हैं या ऑफिस में उनकी तरक्की को रोकने की साजिश रखते हैं और उनके खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।
ऐसे मुश्किल वक्त में श्री बजरंग बाण का पाठ आपको अमोघ सुरक्षा कवच प्रदान करता है। शत्रुता के नाश के लिए बजरंगबाण का पाठ ब्रह्मास्त्र का तरह कार्य करता है। इसके लिए हनुमानजी के मंदिर में या घर पर विधिपूर्वक 21 दिलों तक लगातार बजरंग बाण का पाठ करें। साथ ही सात्विक दिनचर्या की पालन करें और ब्रह्मचर्य को इस अवधि में अपनाए। 21 दिनों तक इस पाठ को श्रद्धापूर्वक करने से शत्रु पीड़ा का नाश हो जाता है।
हनुमान अष्टक के पाठ से संकटों से मिलती है मुक्ति
इसी तरह किसी भी तरह का संकट हो तो संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करने से बड़े से ब़ड़े संकटों से छुटकारा मिल जाता है। हनुमानजी नवनिधि और अष्टसिद्धि के दाता हैं और साथ ही सभी कल्याणकारी शक्तियों के स्वामी हैं। इसलिए घनघोर संकट के समय हनुमान आराधना से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इसलिए कष्टों के निवारण के लिए संकटमोचन हनुमान अष्टक के पाठ को सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ सुबह शाम करने से सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाता है।

Related posts

मरने के बाद क्या आ सकता है कोई वापस? जी हां यह सच है

Rahul srivastava

Sharad Purnima 2022: आज है शरद पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Rahul

मदर्स डे पर जाने देश की हौनहार बेटी और मां डॉ. सहरीश असगर की कहानी..

Mamta Gautam