वायरल

मरने के बाद क्या आ सकता है कोई वापस? जी हां यह सच है

Snake मरने के बाद क्या आ सकता है कोई वापस? जी हां यह सच है

कानपुर। कहा जाता है कि मृत्यु इस दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई है, एकबार जो इस दुनिया से चला गया वो फिर कभी वापस नहीं आ सकता है। पर जो खबर हम आपको अभी बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। खबरें कानपुर के बिधनू से है जहां पर क ऐसी महिला वापस अपने घर लौटी है जो करीब 40 साल पहले सांप के काटने से मर गई थी और उसके घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

snake

इस खबर से सभी अचंभित हैं आखिर वो इंसान जो 40 साल पहले मर चुका है वो वापस कैसे आ सकता है? पर यह सच्ची घटना है। बताया जा रहा है कि कानपुर के बिधनू में 40 साल पहले एक महिला, विलासा देवी का निधन सांप के काटने से हो गया था, जिसके बाद उनके घरवालों ने उनके शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया था। बताया जा रहा है कि 32 साल की उम्र में एक रात सोते समय सांप ने उनके हाथ में काट लिया था। घर वालों ने मृत समझ उन्हें जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में गंगा में प्रवाहित कर दिया था।

ताजा खबरों के मुताबिक मृत महिला के अचानक से वापस आ जाने से लोगों में अचंभा सा माहौल बना हुआ है, जब से महिला आई है लोगों को देखने का हुजूम लगा हुआ है। घटना के बारे में विलासा देवी का कहना है कि जब उन्हें गंगा में प्रवाहित किया गया तो वो बहकर इलाहाबाद पहुंच गई, बेहोशी के हालात में वो मल्लाहों को मिलीं, इस वक्त उनकी याददास्त जा चुकी थी, जब उनकी याददास्त वापस आई तब उन्होंने अपने परिवार के बारे में जिक्र किया और वह वापस आ गईं।

Related posts

झारखंड में महिलाओं की नग्न फोटो वायरल होने से नाराज आदिवासी समाज कर रहा प्रदर्शन

Rani Naqvi

हाईकोर्ट ने कहा पंचायत चुनाव 2019 में याची को अयोग्य घोषित करने से पहले सुना जाए उनका भी पक्ष

Trinath Mishra

लंदन की बाला रीति-रिवाज से बनी बिहार की दुल्हन

bharatkhabar