Breaking News featured देश राज्य

भोपाल से साध्वी प्रज्ञा लड़ेंगी चुनाव, दिग्विजय सिंह के लिए रास्ता हुआ मुश्किल

digvijay singh sadhvi pragya singh भोपाल से साध्वी प्रज्ञा लड़ेंगी चुनाव, दिग्विजय सिंह के लिए रास्ता हुआ मुश्किल

भोपाल। LokSabha Election 2019 में मध्य प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अब भोपाल सीट से वो चुनाव भी लड़ेंगी, इस बीच साध्वी के बीजेपी में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं।
साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह खुलकर चुनाव लड़ेंगी और जनता का समर्थन हासिल करेंगी। भोपाल बीजेपी दफ्तर में साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ बैठक की।
बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक चर्चा हुई। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ से जब मीडिया ने साध्वी प्रज्ञा की बीजेपी में एंट्री पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि साध्वी का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मनोदशा को दिखाता है।
‘मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। मेरे पास शिवराज सिंह चौहान का समर्थन है।’ – साध्वी प्रज्ञा सिंह

Related posts

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का यूपी दौरा, जानिए क्या है रणनीति

Aditya Mishra

पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के पिता घाटी में बंदूक लाने के लिए जिम्मेदार: फारुख अब्दुल्ला

Rani Naqvi

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वित्त पोषण में सरकार ने किया इजाफा

mahesh yadav