Breaking News दुनिया भारत खबर विशेष

रूस के सबसे बड़े पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ से नवाजे जाएंगे नरेंद्र मोदी

india russia sarvocch samman रूस के सबसे बड़े पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल' से नवाजे जाएंगे नरेंद्र मोदी

एजेंसी, मास्को। भारत के लिए अच्छी खबर है कि भारत के प्रधानमंत्री को रूस का सबसे बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। रूस दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल प्रदान किया जाएगा।
मोदी को यह सम्मान रूस और भारत के बीच विशेषाधिकृत कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। सूचना के बाद से देशवासियों में खुशी की लहर है और भाजपा कार्यकर्ता तो एक दूसरे को बधाई संदेश भी दे रहे हैं।

मोदी को हाल ही में यूएई ने किया था सम्मानित

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित किया था। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, वीडियो में देखें स्टेडियम

Yashodhara Virodai

देवबंद ने जारी किया फतवा, इस्लाम में लाइफ इंश्योरेंस लेना हराम

Breaking News

पाकिस्तान को लेकर मोदी सरकार की नीति स्थिर नहीं: सोनिया

bharatkhabar