Breaking News दुनिया भारत खबर विशेष

रूस के सबसे बड़े पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ से नवाजे जाएंगे नरेंद्र मोदी

india russia sarvocch samman रूस के सबसे बड़े पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल' से नवाजे जाएंगे नरेंद्र मोदी

एजेंसी, मास्को। भारत के लिए अच्छी खबर है कि भारत के प्रधानमंत्री को रूस का सबसे बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। रूस दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल प्रदान किया जाएगा।
मोदी को यह सम्मान रूस और भारत के बीच विशेषाधिकृत कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। सूचना के बाद से देशवासियों में खुशी की लहर है और भाजपा कार्यकर्ता तो एक दूसरे को बधाई संदेश भी दे रहे हैं।

मोदी को हाल ही में यूएई ने किया था सम्मानित

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित किया था। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

Related posts

अफगानिस्ता में हुआ आतंकी हमला, जिला पुलिस प्रमुख समेत 5 की मौत

Rani Naqvi

हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने जारी की वार्निंग

piyush shukla

चिन्नी के फैसले पर बादल का वार, कहा- अब कर्मचारी भी सिक्का उछालकर करेंगे फैसला

Vijay Shrer