featured दुनिया

दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के मसाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन

japan दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के मसाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन

टोक्यो। दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के मसाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइदो के अशोरो स्थित अपने घर में सोते समय रविवार तड़के उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी परपोती यूको नोनाका ने बताया कि उनको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। जापान के होक्काइदो द्वीप निवासी नोनाका को पिछले साल 112 साल की उम्र में दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का प्रमाणपत्र मिला था। उनका जन्म 25 जुलाई, 1905 को हुआ था। उनकी परवरिश एक बड़े परिवार में हुई थी।

japan दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष जापान के मसाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन

 

बता दें कि पोती ने कहा कि हमेशा की तरह उसके दादा स्वस्थ्य दिखाई दे रहे थे। हालांकि जब उसकी बड़ी बहन ने देखा तो वह सांस नहीं ले रहे थे। इसके बाद उनके पारिवारिक डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नोनाका की पत्नी और उनके पांच में से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार दुनिया में सबसे तेजी से उम्र बढ़ने वाले देश जापान में सितंबर 2018 तक 100 साल से अधिक लोगों की संख्या 69,785 थी। इसमें से लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं थीं। दुनिया के सबसे जीवित व्यक्ति की बात करें तो यह रिकॉर्ड जापान की महिला केन तनाका के नाम दर्ज है। वह 116 साल की हैं।

Related posts

अत्यधिक क्रोध और परिश्रम भी हो सकता है स्ट्रोक की अहम वजह, जानिए क्या कहते है वैश्विक आंकड़े

Neetu Rajbhar

धरने पर बैठने का फैसला व्यक्तिगत है या कैबिनेट का: दिल्ली हाई कोर्ट

Rani Naqvi

हरियाणा, तमिलनाडु सहित इन राज्यों ने किया बाढ़ पीड़ित केरल की आर्थिक मदद का ऐलान

mahesh yadav