featured देश राज्य

हरियाणा, तमिलनाडु सहित इन राज्यों ने किया बाढ़ पीड़ित केरल की आर्थिक मदद का ऐलान

BARISH हरियाणा, तमिलनाडु सहित इन राज्यों ने किया बाढ़ पीड़ित केरल की आर्थिक मदद का ऐलान

नई दिल्ली : बाढ़ से जूझ रहे केरल को लगभग कुछ राज्यों ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे केरल को 500 करोड़ रूपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई असामयिक मौतों और संपत्तियों के नुकसान पर गहरा दुख जताया। राज्य में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मोदी ने एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वे किया।

BARISH हरियाणा, तमिलनाडु सहित इन राज्यों ने किया बाढ़ पीड़ित केरल की आर्थिक मदद का ऐलान

पांच करोड़ की सहायता देगा तमिलनाडु

वहीं इसी बीच तमिलनाडु सरकार ने केरल में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावितों के लिए पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने और विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री भेजने की घोषणा की। इसके अलावा पड़ोसी राज्य के लिए कई करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजना भी सुनिश्चित किया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 टन चावल, 300 टन दूध पाउडर, 15 हजार लीटर दूध, धोती, लुंगी, 10 हजार चादरें और मेडिकल एवं पशु चिकित्सकों के दल के साथ दवाइयां भेजी जायेंगी।

सीएम नीतीश ने की 10 करोड़ देने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आज 10 करोड़ रुपये का अंशदान किया।  कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को लिखे पत्र में कहा कि लगातार बारिश के कारण केरल में आई भीषण बाढ़ में हताहत हुये लोगों और उनकी नष्ट हुई संपत्ति तथा बड़े पैमाने पर हुये नुकसान को लेकर उन्हें गहरा दुख है। आपको 10 करोड़ रुपये का अंशदान भेज रहा हूं।

‘आप’ के सांसद, विधायक देंगे एक महीने का वेतन

आम आदमी पार्टी (आप) के सभी सांसद, विधायक और मंत्री केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में आज कहा कि आप के सभी विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए एक महीने का वेतन दे रहे है। उन्होंने जनता से आपदाग्रस्त राज्य की मदद करने की अपील की।

हरियाणा ने किया दस करोड़ रूपये की मदद का ऐलान

हरियाणा सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित केरल के लिये दस करोड़ रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा केरल के साथ खड़ा है।

कांग्रेस के सांसद एवं विधायक भी देंगे एक महीने का वेतन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसला किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। साथ ही पंजाब की सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं।

केरल को 25 करोड़ की वित्तीय सहायता देगा तेलंगाना

तेलंगाना सरकार ने बाढ़ की आपदा से जूझ रहे केरल को 25 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के मुख्य सचिव एस के जोशी को यह राशि तत्काल केरल पहुंचाये जाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने वहां पेयजल की संकट के मद्देनजर 2.50 करोड़ रूपये मूल्य की आर ओ मशीनें भी भिजवाने के निर्देश दिये हैं। राव ने राज्य के उद्योगपतियों, आईटी कंपनियों, बड़े व्यावसायियों और अन्य लोगों से उदारतापूर्वक दान के लिए आगे आने की अपील की है।

by ankit tripathi

Related posts

मध्यप्रदेश विधानसभा ने नहीं दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, ये है वजह

Rani Naqvi

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर वार, कहा उन्हें सब कुछ आता है

bharatkhabar