नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई इस समय बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक है। इस समय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंटनेट पर धूम मचा रही हैं। रोका सेरेमनी के बाद अब इन लव बर्ड्स की सगाई पार्टी का आयोजन हैं जिसमें कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की उम्मीद है लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड सितारें हैं जिनके पहुंचने की उम्मीद काफी कम लगाई जा रही है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारें में।

प्रियंका-निक की एंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड दंबग की एंट्री नहीं होगी। दरअसल, सलमान इनदिनों माल्टा देश में अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये वही फिल्म है जिसे प्रियंका साइन करने के बाद ठुकरा चुकी हैं। इसे ना करने की वजह प्रियंका की शादी ही बताई जा रही है।
शाहिद कपूर
प्रियंका और निक की पार्टी में शाहिद कपूर के पहुंचने की संभावन काफी कम लगाई जा रही है आपको बता दें कि 2007 में कमीने की शूटिंग के दौरान प्रियंका और शाहिद के अफेयर की खबरें छाई रहीं थीं। फिर साल 2012 में इनके अलग होने की चर्चा रही। इनदिनों शाहिद अपने दूसरी संतान के स्वागत के इंतजार में हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत प्रेग्नेंट है तो ये हो सकता है कि ये एक्टर भी प्रियंका के एंगेजमेंट बैश का हिस्सा ना बने।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भी प्रियंका और निक की सगाई का हिस्सा नहीं बनेंगी क्योकि इस समय अनुष्का शर्मा विराट संग लंदन में हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी प्रियंका की सगाई का हिस्सा नहीं बनेगी क्योकि कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ माल्टा में शूटिंग कर रही है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का भी प्रियंका की सगाई में पहुंचने की काफी कम संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि इन दोनों की साथ में आखिरी फिल्म ‘वक्त’ थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ दोबारा कोई भी फिल्म ना करने की हिदायत दी थी। इसके बाद दोनों ने कभी कोई फिल्म साथ में नहीं की। इसलिए अक्षय कुमार भी ऐसे एक्टर होंगे।
शाहरुख खान
बॉलावुड के किंग खान की उम्मीद भी प्रियंका की सगाई में पहुचंने की कम जताई जा रही है। क्योकि साल 2011 में शाहरुख और प्रियंका के अफेयर के चर्चे खूब छाए रहे। मीडिया गॉसिप के बाद दोनों एक दूसरे से दूरी बनाने का फैसला कर लिया और फिर साथ में काम नहीं किया।