featured मध्यप्रदेश राज्य

राज्य शासन ने सुधि रंजन मोहन्ती को नियुक्त किया मुख्य सचिव

सुधी रंजन.. राज्य शासन ने सुधि रंजन मोहन्ती को नियुक्त किया मुख्य सचिव

राज्य शासन ने सुधि रंजन मोहन्ती को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मोहन्ती 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर पदस्थ थे। बाईस मार्च 1960 को जन्मे मोहन्ती ने सेन्ट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली से अर्थशास्त्र में बी.ए. ऑनर्स और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया।

सुधी रंजन.. राज्य शासन ने सुधि रंजन मोहन्ती को नियुक्त किया मुख्य सचिव
राज्य शासन ने सुधि रंजन मोहन्ती को नियुक्त किया मुख्य सचिव

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंडःमुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना के बारे में PMO के सचिव को जानकारी दी

मोहन्ती की पहली पदस्थापना 1983 में असिस्टेंट कलेक्टर सरगुजा के रूप मे हुई। वे बालाघाट,सतना तथा इन्दौर कलेक्टर रहे। मोहन्ती प्रबंध संचालक मार्कफेड, आयुक्त जनसम्पर्क रहे। वे नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय, आयुक्त महिला एवं बाल विकास रहने के उपरांत सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग, सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग और सचिव नवीन एंव नवकरणीय ऊर्जा विभाग रहे।

इसे भी पढ़ें-सीएम कमल नाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

मोहन्ती स्कूल शिक्षा विभाग और नवीन तथा नवकरणीय ऊर्जा विभाग में प्रमुख सचिव तथा अपर मुख्य सचिव भी रहे। वे फरवरी 2015 से अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर पदस्थ रहे। मोहन्ती ने सेवा काल के दौरान इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेन ट्रेड दिल्ली एन.आई.आर.डी. हैदराबाद के साथ साथ लंदन से वित्तीय प्रबंधन, विकास गतिविधियों के प्रबंधन आदि पर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

Related posts

गुरूवार को अयोध्या जाएंगे श्री श्री रविशंकर कई लोगों से करेंगे बात

Rani Naqvi

वैज्ञानिकों ने ब्राह्मांड के रहस्यों से उठाया पर्दा, बताया किसने साल पुरानी है धरती?

Rozy Ali

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, शरद यादव पर हो सकता है बड़ा फैसला

piyush shukla