featured देश

विधानसभा चुनाव : जीत पर पहली बार बोली सोनिया गांधी, बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर जीत

soniya विधानसभा चुनाव : जीत पर पहली बार बोली सोनिया गांधी, बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर जीत

नई दिल्ली: तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहला बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह नतीजे भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने तीन बीजेपी के राज्यों में अपना कब्जा कर लिया है।

soniya विधानसभा चुनाव : जीत पर पहली बार बोली सोनिया गांधी, बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर जीत
सोनियां गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

3-0 की स्कोर लाइन से खुश हूं 

संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी ने कहा, “मैं 3-0 की स्कोर लाइन से खुश हूं। यह भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर जीत है।” विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब पार्टी यहां सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बसपा ने दिया कांग्रेस को समर्थन

वहीं राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बहुमत से एक सीट और मध्यप्रदेश में दो सीट कम मिली थीं। इन दोनों ही राज्यों पर बीते 15 साल से भाजपा राज कर रही है। लेकिन बसपा के समर्थन के बाद अब यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर हुए चुनावों में बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता थी। जिनमें से कांग्रेस ने 68 सीटें जीत बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं भाजपा 15 सीटों पर सिमटकर रह गई।

बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्कता

वहीं राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनावों में बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्कता थी। जिनमें से कांग्रेस ने 99 और भाजपा ने 73 सीटें जीतीं। अब पार्टी बनाने के लिए यहां उसे केवल एक सीट की आवश्यकता थी। यहां भी बसपा ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। अब पार्टी के लिए यहां भी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है।

वहीं अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां 230 सीटों हुए चुनावों में बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्कता थी। जिसमें से कांग्रेस ने 114 सीटें हासिल की और भाजपा ने 109। कांग्रेस यहां भी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए महज 2 सीटों की आवश्यकता थी। बसपा को 2 सीटें मिली थीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने इन दो सीटों पर कांग्रेस का साथ देने की घोषणा कर दी है। वहीं अन्य पार्टियां जिन्होंने 5 सीटों पर जीत हासिल की, उन्होंने भी कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है। इस लिहाज से अब पार्टी के पास 121 सीटें हैं और वह बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Related posts

आज शुरू होगी सीबीएसई के मेजर विषयों पर परीक्षा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

Rahul

योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, जितिन को मिली प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी

Neetu Rajbhar

बंगाल में दहाड़े गिरिराज सिंह, गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता बनर्जी की तुलना

Aman Sharma