featured यूपी राज्य

योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, जितिन को मिली प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी

योगी सरकार योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, जितिन को मिली प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बहुप्रतीक्षित  कैबिनेट विस्तार में शामिल 7 नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

  1. कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग 
  2. राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग
  3. राज्य मंत्री संजीव कुमार को समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
  4. राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
  5.  राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
  6. राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग
  7. धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। 

सीएम योगी ने नए मंत्रियों को दी बधाई 

विभागों के बंटवारे के बाद सीएम योगी ने ट्वीट के माध्यम से सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी ने लिखा “उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आप सभी के उज्‍जवल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

चुनाव से 6 महीने पहले सीएम योगी ने किया मंत्रिमंडल विस्तार

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में केवल 6 महीने ही बचे हैं। ऐसे में योगी सरकार ने बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को किया। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में 7 नए चेहरों को जगह दी गई। इनमें सबसे प्रमुख कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद है। जिन्हें योगी कैबिनेट में प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का किया ऐलान

rituraj

UP News: नीतीश कुमार के एनडीए में जाने को लेकर जगदगुरू रामभद्राचार्य ने दी प्रतिक्रिया, इससे की तुलना

Rahul

ट्रम्प प्रशासन ने किया 65 पाकिस्तानियों का देश निकाला

bharatkhabar