featured दुनिया देश

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रॉ पर उनकी हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रॉ पर उनकी हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

नई दिल्ली:श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट से कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) उनकी हत्या की साजिश रचने का प्रयास कर रही है।

मिडीया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में मौजूद सूत्र के हवाले से यह जानकारी मिली है। साथ ही सिरीसेना ने ये भी कहा है कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में कुछ पता न हो। राष्ट्रपति ने ये बयान हफ्ते के अंत में दिल्ली में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले दिया है। बता दें ये वार्ता श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और पीएम मोदी के बीच होनी है।

 

srilanka 1 श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने रॉ पर उनकी हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीःसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने BBNL के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्धाटन किया
दिल्ली के 5 सितारा होटल हयात के बाहर कपल को धमकाता और तमंचा लहराता दिखा पूर्व सांसद का बेटा

 

महीने की शुरुआत में रिपोर्टेस से पता चला था कि सीबीआई ने श्रीलंका में भ्रष्टाचार निरोधी क्रूसेडर नमाल कुमारा से पूछताछ की थी। जिसने दावा किया था कि सिरीसेना की हत्या की सजिश के बारे में उसे पूरी जानकारी है। बाद में उसने सीबीआई को भारतीय नागरिक थॉमस के बारे में बताया।

 

बता दें थॉमस केरल का रहने वाला है और उसने भी इस बात का दावा किया कि उसे इस साजिश की जानकारी है। हालांकि बाद में यह सभी रिपोर्ट सरकार द्वारा खारिज कर दी गईं। कहा गया कि ये केवल विरोध को बढ़ावा दे रही थीं। बैठक के बाद सिरीसेना के सलाहकारों ने हत्या की साजिश पर बात करने के लिए एक प्रेस मीट भी बुलाया।

 

ये भी पढें:

 

तेल की कीमत एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर ,दिल्ली में डीजल 75 रुपये 46 पैसे
दिल्ली नगर निगम में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में हुआ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

 

Related posts

DER Technology: क्या है स्मार्टफोन की नई टेक्नोलॉजी DRE? जानिए कैसे करती है काम

Neetu Rajbhar

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीन नेताओं को नजरबंदी से दी राहत, किया रिहा

Trinath Mishra

निर्भया गैंगरेप केस में सु्प्रीम कोर्ट का फैसला, दोषियों की फांसी की सजा को रखा बरकरार

mohini kushwaha