featured देश राज्य

एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

mj akbar 1 एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

नई दिल्ली। #MeToo आंदोलन के चलते इस आंदोलन ने और भी जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही ‘द एशियन एज’ अखबार में काम कर चुकीं 19 महिला पत्रकार अपनी सहकर्मी प्रिया रमानी के समर्थन में आईं। रमानी ने केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डेक्कन क्रॉनिकल की एक पत्रकार क्रिस्टीना फ्रांसिस ने भी इस बयान पर हस्ताक्षर किए हैं। इन महिला पत्रकारों ने एक संयुक्त बयान में रमानी का समर्थन करने की बात कही और अदालत से आग्रह किया कि अकबर के खिलाफ उन्हें सुना जाए। उन्होंने दावा किया कि उनमें से कुछ का अकबर ने यौन उत्पीड़न किया तथा अन्य इसकी गवाह हैं।

mj akbar 1 एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली रमानी के समर्थन में आई 19 महिला पत्रकार

 

रमानी अपनी लड़ाई में अकेली नहीं है

वहीं पत्रकारों ने अपने हस्ताक्षर वाले संयुक्त बयान में कहा कि रमानी अपनी लड़ाई में अकेली नहीं है। हम मानहानि के मामले में सुनवाई कर रही माननीय अदालत से आग्रह करते हैं कि याचिकाकर्ता के हाथों हममें से कुछ के यौन उत्पीड़न को लेकर तथा अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं की गवाही पर विचार किया जाए जो इस उत्पीड़न की गवाह थीं।

किरण मनराल और संजरी चटर्जी भी शामिल हैं

साथ ही बयान पर दस्तखत करने वालों में मीनल बघेल, मनीषा पांडेय, तुषिता पटेल, कणिका गहलोत, सुपर्णा शर्मा, रमोला तलवार बादाम, होइहनु हौजेल, आयशा खान, कुशलरानी गुलाब, कनीजा गजारी, मालविका बनर्जी, ए टी जयंती, हामिदा पार्कर, जोनाली बुरागोहैन, मीनाक्षी कुमार, सुजाता दत्ता सचदेवा, रेशमी चक्रवाती, किरण मनराल और संजरी चटर्जी शामिल हैं।

Related posts

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर लगातार बवाल जारी, सांसद नवनीत राणा और विधायक पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, राजद्रोह का केस भी किया दर्ज

Rahul

बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना से 249 की मौत, 33574 नए मरीज

sushil kumar

Share Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे

Rahul