featured यूपी राज्य

मैनपुरीः शिवपाल सिंह यादव ने कहा बेईमानों को हटाना चाहता था  लेकिन हट गए हम.

मैनपुरीः शिवपाल सिंह यादव ने कहा बेईमानों को हटाना चाहता था  लेकिन हट गए हम.

मैनपुरी के औंछा में आज समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का एक बार फिर दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैंने यही तो कह दिया था कि कोई किसी की भी जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। यहां तक कि लेखपाल से लेकर जिलाधिकारी तक सीधा आदेश किया था। अगर पैमाइश करते हैं तो उसको सही तरीके से करिएगा। जो जहां अगर कोई बेईमानी कर रहा था तो उसको हटाया पर बेईमान तो हटे नहीं हट गए हम।

इसे भी पढे़-शिवपाल सिंह यादव ने बर्खास्त होने की चिंता नहीं है, नेताजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे

 

मैनपुरीः शिवपाल सिंह यादव ने कहा बेईमानों को हटाना चाहता था  लेकिन हट गए हम.
मैनपुरीः शिवपाल सिंह यादव ने कहा बेईमानों को हटाना चाहता था  लेकिन हट गए हम.

इसे भी पढ़ेःउप्रः मैनपुरीं में 8 साल की बच्ची के साथ वहशी दरिंदे ने किया रेप

शिवपाल ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि महाभारत हुआ था छोटी सी बात पर,पांडवों ने सिर्फ 5 गांव ही मांगे थे पूरा राज्य कौरवों के लिए छोड़ दिया गया था।अपमानित नेता जी भी हुए हम भी हुए कोई नेता जी का अपमान कैसे कर सकता है। कोई भी दुनिया में अपमान नहीं कर सकता।

इटावा में महिलाओं के ऊपर शिवपाल सिंह के द्वारा दिए गए बयान पर आज शिवपाल सिंह यादव पलट गए। उन्होंने कहा कि मैंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं कहा था।उन्होने कहा कि कई मुकदमे झूठे लिखे गए हैं। जिनमें फाइनल रिपोर्ट लगे जिन्होंने झूठे मुकदमे लिखाये हैं उन पर कार्रवाई हो।

शिवपाल ने गन्ना किसानों पर कहा हम किसानों के साथ हैं, चाहे वो गन्ना किसान हो या आम किसान सब को उचित मूल्य मिले। और समय से मिलना चाहिए। यह जो दिल्ली में किसानों ने प्रदर्शन किया है हम उन किसानों के साथ हैं। उन्होंने दोबारा कहा कि नेताजी का पूरा आशीर्वाद मेरे साथ है।

इसे भी पढ़ेःशिवपाल यादव का बड़ा बयान, नहीं चाहते थे अमर सिंह की पार्टी में वापसी

साकिब अनवर

Related posts

भोजन के बाद कहीं आप फल तो नहीं खाते, ये पांच फल बिगाड़ देंगे सेहत

Aditya Mishra

Aaj Ka Panchang : पंचांग 3 मई 2022, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Rahul

जेल में बंद सांप्रदायिक आरोपियों से गिरिराज सिंह के मिलने पर सीएम नीतीश का बयान कहा, ये गलत है

Ankit Tripathi