featured दुनिया देश

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे, शाम 7 बजकर 40 मिनट पर पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पुतिन 19वीं भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। भारत उन देशों में शामिल है जिनके साथ भारत की सालाना द्विपक्षीय वार्ता होती है।

 

putin रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हंगामे के बाद देर रात किसान क्रांति यात्रा खत्म
दिल्लीः UN ने पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड से सम्मानित किया

 

इस दौरे में भारत और रुस के बीच करीब 36 हजार करोड़ का रक्षा सौदा होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच S 400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील पर साइन होने संभावना है। अमेरिका भारत और रूस के बीच होने वाली इस डील के खिलाफ है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच औपचारिक बातचीत होगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को देखते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज रात अपने कजाखस्तान के दौरे से वापस लौट रही हैं।

 

पुतिन प्रतिभाशाली बच्चों के समूह से परिसंवाद भी करेंगे और भारत रूस व्यापार बैठक को संबोधित भी करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मोदी एवं पुतिन दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सम्पर्क, ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों से भी विचार विमर्श करेंगे।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडः इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम ने किया तैयारियों का निरीक्षण
उत्तराखंडः इन्वेस्टर समिट में अब तक 1700 निवेशकों ने किया आवेदन,देखें पूरी लिस्ट

 

By: Ritu Raj

Related posts

बिल्कुल राम मंदिर जैसा दिखने वाला है अयोध्या स्टेशन, पियूष गोयल ने किया ट्विट

Rani Naqvi

योगी सरकार 2.0 में भी राज्यमंत्री बने बलदेव सिंह औलख, कहा- गरीब, मजदूरों, किसानों के लिए काम करती है योगी सरकार

Neetu Rajbhar

SC ने व्यभिचार से संबंधित दंडात्मक प्रावधान को असंवैधानिक करार दिया

mahesh yadav