featured देश

यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है “आप”

यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है "आप"

नई दिल्ली:दिल्ली की आम आदमी पार्टी चाहती है कि पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा 2019 में दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े। केजरीवाल सरकार यशवंत सिन्हा के अलावा बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पश्चिमी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है। पार्टी के शीर्ष नेता इस संबंध में दोनों नेताओं से बातचीत करना शुरू कर दिया है।

 

Yashwant Sinha यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है "आप"

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्लीः सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी का इजाफा

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा पिछले कुछ समय से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी ही सरकार की कई बार आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘हम चाहते हैं यशवंत सिन्हा जी नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ें और इस दिशा में सही बातचीत चल रही है।’

 

बता दें इस महीने की शुरुआत में आम आदमी पार्टी द्वारा जन अधिकार रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए थे। यह कोई पहला मौका नहीं था जब बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी के नोताओं के साथ दिखे। इससे पहले भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और बीजेपी एमपी कीर्ति आजाद जैसे नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क रहे हैं।

 

ये भी पढें:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी लोक वाहिनी के अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट का ऩिधन
उत्तराखंड के रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग,7 लोग बुरी तरह झुलसे

 

By: Ritu Raj

Related posts

महाराष्ट्र सूचना विभाग के अधिकारियों का उत्तराखण्ड में स्टडी टूर, पढ़ें मुख्य बातें

mohini kushwaha

UP Investors Summit: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन समारोह भाग लेेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Rahul

शशिकला ने संभाली पार्टी महासचिव की कमान, संबोधन के दौरान हुईं भावुक

Rahul srivastava