featured देश

भारतीय लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 

ramnath kovind भारतीय लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 

भारतीय लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा, भारतीय व्यापार सेवा तथा भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के अलग-अलग समूहों ने बीते रोज 17 सितंबर, 2018 को  एक साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से मुलाकात की।

 

भारतीय लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 
भारतीय लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

इसे भी पढ़ेः गणेश चतुर्थी हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का परिचायक है-उपराष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायिका के प्रति कार्यपालिका के दायित्व को सुनिश्चित करने में लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विधायिका को प्रस्तुत की जाने वाली सीएजी की रिपोर्टें कार्यपालिका के दायित्व सौंपने में महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लेखापरीक्षा तथा लेखा सेवा के अधिकारी लोक आस्था और वित्तीय विवेक के अभिभावक होते हैं।

विश्व व्यापार में  देश की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत है

राष्ट्रपति ने कहा कि आज के वैश्विक विश्व में किसी देश की शक्ति का मूल्यांकन उस देश की अर्थव्यवस्था की शक्ति से किया जाता है। प्रत्येक देश विश्व बाजार और व्यापार में हिस्से के भागीदारों के लिए स्पर्धा करते हैं। हालांकि हमनें दो दशकों में अपने व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छा काम किया है। लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। ऐतिहासिक रूप से विश्व व्यापार में भारत का हिस्सा मजबूत था। आज विश्व व्यापार में अपने देश की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत है। विश्व व्यापार व्यवस्था में अपने देश की स्थिति सुनिश्चित करने में व्यापार सेवा के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

नये सफर पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द

राष्ट्रपति ने कहा कि सूचना युग के बावजूद हमारी आबादी के एक बड़े वर्ग में अभी भी लाभकारी सरकारी कार्यक्रमों तथा कल्याण योजनाओं को लेकर जागरूकता की कमी है। हमें दूर-दराज के स्थानों तथा सबसे छोटे गांव में रह रहे नागरिकों तक सरकारी कार्यक्रमों तथा योजनाओं के बारे में सूचना सुनिश्चित करनी होगी। इसमें भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सूचना सेवा के अधिकारियों का दायित्व प्रासंगिक सरकारी सूचनाओं को समय पर व्यावहारिक रूप में और कारगर तरीके से लोगों तक पहुंचाना हैं।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

21 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी माधुरी और संजय दत्त की जोड़ी, और भी कई दिग्गज सितारे आएंगे नज़र

rituraj

नेपाल ने अपनी जमीन हथियाने वाली चीन की रिपोर्ट को किया खारिज..

Mamta Gautam

Share Market Today: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में हल्की तेजी

Rahul