लाइफस्टाइल featured

अगर जानना चाहते हैं अपने पार्टनर का नेचर तो, आंखो के कलर से ऐसे करें पता

पार्टनर का नेचर

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे विषय के बारें में बताने जा रहे हैं जिस आपको पढ़ने में बहुत मजा आएगा। यूं तो किसी को भी जानने के लिए समझने के लिए हमें उससे बात करनी जरूरी होती हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों का रंग भी इंसान के बारे में बहुत कुछ बता सकता है तो आज हम इसी विषय पर बात करने वालें हैं कि आंखो का रंग किस और इशारा करता हैं तो चलिए जानते हैं।

 पार्टनर का नेचर
पार्टनर का नेचर

काली आंखे

सबसे पहले बात करेगें काली आंखों की, काली आंखो वाले लोग रहस्यमय होते हैं और उन्हें पूर्वाभास बहुत ज्यादा होता है। वे भरोसे के काबिल होते हैं और राज को राज रखने में माहिर होते हैं। काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार और वफादार होते हैं। वे कर्मठ और आशावादी होते हैं।

भूरी आंखें

भूरी आंखो के लिए कई बातें कहीं जाती हैं कि वो ऐसे होते हैं वो वैसे होते हैं पर इसमें कितनी सच्चाई होती हैं आइयें आपको बताते हैं आपने कई बार लोगों को यें कहते हए सुना होगा कि जिस किसी भी व्यक्ति की भूरी आंखें होती हैं उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए वो एक ना एक दिन धोखा दे ही देते हैं पर ऐसा नहीं हैं विशेषज्ञों की मानें तो भूरी आंखों वाले लोग आत्मविश्वासी और रचनात्मक होते हैं और अपने प्यार को पूरें दृढ़ निश्चयी के साथ निभाते हैं और स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं औऱ देखने में भी काफी अच्छें और आकर्षक लगते हैं, हां लेकिन वो कभी कभी सरों के सामने अपनी बात रखने में झिझकते हैं औऱ अपने लिए जीने वाले होते हैं।

धुंधली आंखे

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं। धूसर रंग की आंखें: धूसर रंग की आंखों वाले प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। वे बहुत कम आक्रामक होते हैं और जुनूनी होते हैं। वे प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत, विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

हरी आंखें

हरी आंखों वाले लोग बुद्धिमान, जिज्ञासु और जीवंत स्वभाव के होते हैं। वे हर काम जोश के साथ करते हैं और खूबसूरत होते हैं। ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं।

नीली आंखे

नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

तो देखा आपने अब अगर आपको भी किसी तरह का आंखो को लेकर डर हैं तो अब आपका डर दूर हो जाएंगा। इसलिए किसी भी सख्स के लिए कोई भी धारण बनानें से पहले और किसी को कुछ कहने से पहले  इस लेख को जरूर पढ़ ले क्योकि आपकी कोई भी धाऱणा किसी को भी दुख पहंचा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:-

क्या अगर आप भी करते हैं अपने पार्टनर की तुलना

Related posts

जेट एयरवेज केस में दिल्ली- मुंबई में छापेमारी, नरेश गोयल के एक दर्जन से अधिक स्थानों की तलाशी

bharatkhabar

Govardhan: गोवर्धन पहुंचे सांसद महंत बालक नाथ बोले, कहा- विजय दास की आत्मदाह के जिम्मेदार खनन माफिया और सरकार

Rahul

सड़क हादसे में बीजेपी नेता सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत

mahesh yadav