featured देश राज्य

विजय माल्या केस: स्वामी ने ट्वीट कर अरुण जेटली पर लगाए दो बडे आरोप

subramanian swamy विजय माल्या केस: स्वामी ने ट्वीट कर अरुण जेटली पर लगाए दो बडे आरोप

नई दिल्ली : बुधवार को करोड़ों रुपये लेकर फरार शराब व्यवसायी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया था। बुधवार को विजय माल्या ने कहा था कि उसने लंदन जाने से पहले जेटली से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही विपक्ष जेटली के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। अब आग में घी डालने का काम भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने किया है। गुरुवार को स्वामी ने ट्वीट किया कि माल्या के देश से भागने को लेकर दो तथ्य हमारे सामने हैं, जिन्हें कोई नकार नहीं सकता है।

subramanian swamy विजय माल्या केस: स्वामी ने ट्वीट कर अरुण जेटली पर लगाए दो बडे आरोप

  1. 24 अक्टूबर 2015 को विजय माल्या के खिलाफ जारी हुए लुकआउट नोटिस को ब्लॉक से रिपोर्ट में बदला गया। इसकी मदद से वह 54 लगेज आइटम लेकर भागने में सफल हुआ।
  2. विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री को बताया था कि वह लंदन जा रहा है।

बचाव में उतरी भाजपा और सरकार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जेटली का बचाव करते हुए ट्वीट किया कि संसद के गलियारों में माल्या ने जानबूझकर वित्त मंत्री से ऐसी बात की और वित्त मंत्री ने मना करते हुए बैंकों से बात करने को कह दिया। कांग्रेस इस बात को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। यह सब राहुल गांधी की लंदन यात्रा के बाद हुआ। क्या राहुल गांधी और विजय माल्या मिलकर काम कर रहे हैं?

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया कि माल्या ने राज्यसभा का सदस्य होने का अनुचित फायदा उठाया है। माल्या ने झूठ बोला है और शिष्टाचार के नियमों का उल्लंघन किया है। इस प्रकार के अविश्वसनीय व्यक्ति के बारे में और उनकी टिप्पणी पर जो लोग भरोसा करते हैं, उनकी दोस्ती पता चलती है।

कांग्रेस नेता पुनिया बोले, देखा था माल्या को वित्त मंत्री से बात करते

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि जब माल्या के देश से भागने की खबर आई उससे दो दिन पहले ही उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में उसे जेटली जी के साथ बातचीत करते देखा था। इससे पहले, पुनिया ने ट्वीट करके भी यह दावा किया था और जेटली पर ‘झूठ बोलने’ का आरोप लगाया था।

Related posts

घर के अंदर दबे मिले 4 लोगों के शव, इलाके में मचा हड़कंप

Samar Khan

अमेरिका ने भारत को दिया जी-7 समिट में आने का न्योता चीन को लगी मिर्च..

Mamta Gautam

घर में रह कर कैसे DETOX करें अपनी स्किन, जानें टिप्स

Rahul