featured देश बिहार राज्य

बिहार: नीतीश राज में मनचलों के हौसले बुलंद,सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़

बिहार: नीतीश राज में मनचलों के हौसले बुलंद,सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़

नई दिल्ली: बिहार के सुशासन बाबू नीतीश कुमार के राज में मनचलों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं क्योंकि यहां दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां कुछ मनचलों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़खानी की है। इतना ही इस घटना का वीडियो भी बना कर वायरल किया है।

 

rape victim 5 बिहार: नीतीश राज में मनचलों के हौसले बुलंद,सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़

 

ये भी पढें:

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस 8 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
डीजल अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा, दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 69 रुपये 46 पैसे

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि लड़की मनचले लड़कों से परेशान ना करने के लिए प्रार्थना कर रही है। इतना ही लड़की के साथ चल रहे एक लड़के जिनसे लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी पीटा गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है।

 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पंकज यादव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने का प्रयास करेगी।

 

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्ष वीडियो का हवाला देकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को कोस रही हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ”नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?”

 

ये भी पढें:

दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में शरीक होने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा
दिल्ली: जल्द ही बदल सकता है रामलीला मैदान का नाम, अटल के नाम पर रखने का प्रस्ताव

 

By: Ritu Raj

Related posts

गोरखपुर: कर्बला के शहीदों की याद में गौसे आजम फाउंडेशन ने लगाए पेड़

Shailendra Singh

Aaj Ka Panchang: 03 जून 2022 का पंचांग, जानिए आज का नक्षत्र और राहुकाल

Rahul

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23.18 करोड़

Neetu Rajbhar